समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, ब्रिगेडयिर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने कहा कि प्यांबरे आज़म-12 सैन्य अभ्यास, आईआरजीसी की थल सेना के अभ्यास का क्रम है जो क़िश्म द्वीप में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में तुरंत कार्यवाही करने वाली ईकाई, एयर फ़ोर्स, रणक्षेत्र में लड़ने वाली इकाई, मध्यम दूरी के मीज़ाईल और सिपाह की नौसेना की तीसरे क्षेत्र की इकाई इस अभ्यास में शामिल है।
ब्रिगेडियर जनरल पाकपूर ने अभ्यास के विभिन्न चरणों के सफलतापूर्वक संपन्न होने की सूचना देते हुए कहा कि ईरान ने अब तक किसी देश पर हमला नहीं किया है और न ही किसी देश के लिए कोई ख़तरा है लेकिन अगर किसी देश ने डराने की कोशिश की तो ईरान पूरी तरह आक्रमक हो जाएगा।
उन्होंने बल दिया कि ईरान कभी भी ख़तरों के सामने हाथ पर हाथ धरा बैठा नहीं रहेगा।